फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषणः हवा फिर खराब श्रेणी में, पीएम 10 और 2.5 के स्तर में भी बढ़ोतरी

Mon, 30 Nov 2020 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी की हवा रविवार को 25 अंकों के इजाफे के साथ खराब श्रेणी में और खराब दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली- एनसीआर में शामिल गाजियाबाद की हवा 300 के आंकड़े को छूने के साथ बहुत खराब श्रेणी के नजदीक दर्ज की गई।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 256 रहा, इससे एक दिन पहले यह 231, शुक्रवार को 137 बृहस्पितवार को 302 और बुधवार को 400 से अधिक के  साथ गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया था। इसके साथ ही प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 और पीएम 2.5 के स्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस कड़ी में पीएम 10 का स्तर 206 के साथ औसत और पीएम 2.5 का स्तर 108 के साथ खराब श्रेणी में रहा। इससे एक दिन पहले पीएम 10 का स्तर 157 व पीएम 2.5 का स्तर 91 दर्ज किया गया था।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 464 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इससे उत्पन्न होने वाले पार्टिकुलेट मैटर पीएम 2.5 की प्रदूषण में 6 फ़ीसदी हिस्सेदारी रही, जबकि एक दिन पहले 499 के आंकड़ों के साथ यह 4 फ़ीसदी थी।  इससे पहले इस सीजन की अब तक की सबसे कम पराली के धुएं की हिस्सेदारी एक फ़ीसदी गत 26 नवंबर और इससे पहले 16 नवंबर को दर्ज की गई है। वहीं, सबसे अधिक 42 फ़ीसदी 4 नवंबर को रही थी। 
विज्ञापन


सफर के अनुसार, फिलहाल हवा की रफ्तार और वेंटीलेशन इंडेक्स कम होने की वजह से हवा का स्तर औसत से खराब श्रेणी में पहुंचा है और लगातार बिगड़ रहा है। राजधानी में रविवार को हवा  दक्षिण-पूर्वी दिशा के साथ मध्यम गति से चली है। हालांकि, 2 दिसंबर तक हवा की रफ्तार कम होने और वेंटिलेशन इंडेक्स में गिरावट की वजह से हवा का स्तर खराब श्रेणी से लेकर बहुत खराब श्रेणी के निचले स्तर तक बने रहने की संभावना है। गौरतलब है कि गत शुक्रवार को राजधानी की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई थी। इससे पहले 17 नवंबर और इससे पहले 6 अक्टूबर को इतनी साफ हवा दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े
फरीदाबाद-236
गाजियाबाद-300
ग्रेटर नोएडा-273
गुरुग्राम-242
नोएडा- 268 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें