फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का 11वां शहर बनेगा Delhi जहां 24x7 होगी अब पानी की सप्लाई

Sun, 05 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राजधानी में वह दिन दूर नहीं है जब लोगों को पानी भरने के लिए न तो रात भर जागना नहीं पड़ेगा और न ही लाइनों में लगना होगा। इतना ही नहीं, उन्हें पानी भरने के लिए टैंकरों पर भी टूटना भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


वे जब चाहेंगे तब अपने घर में लगे कनेक्शन से पानी भर सकेंगे। इस दौरान उन्हें अपना बूस्टर पंप भी नहीं चलाना पड़ेगा। यह सब दिल्ली जल बोर्ड की 24 घंटे सातों दिन पेयजल आपूर्ति देने की योजना के तहत होने जा रहा है।

बोर्ड की यह योजना रविवार को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हो रही है। देश के दस शहरों के बाद दिल्ली 11वां शहर होगा जहां पानी की सप्लाई 24 घंटे सातों दिन होगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

मालवीय नगर की नवजीवन विहार कालोनी को सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है

टंकी से पानी आपूर्ति नहीं
राजधानी में 24 घंटे सातों दिन पेयजल आपूर्ति वाली सबसे पहली कालोनी बनने का मालवीय नगर की नवजीवन विहार कालोनी को सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मालवीय नगर इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की इस योजना का शुभारंभ करेंगे।

दिल्ली जल बोर्ड मालवीय नगर, महरौली और नजफगढ़ इलाके में 24 घंटे सातों दिन पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने के लिए कार्य कर रहा है। इन इलाकों की सभी कालोनियों में यह योजना पूरी होने के बाद अन्य इलाकों में यह कार्य शुरू किया जाएगा।

देश के 10 शहरों में 24 घंटे सातों दिन पेयजल आपूर्ति करने की योजना चल रही है। यह योजना सबसे पहले कर्नाटक के हुबली-धारवाड, बेलगाम और गुलबर्ग शहर में शुरू हुई थी। उसके बाद नागपुर में इस योजना आरंभ हुई। इन शहरों में करीब एक दशक पहले यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आरंभ हुई थी। इस तरह यह योजना शुरू करने वाला दिल्ली देश का 11वां शहर बनने जा रहा है।
विज्ञापन

योजना के चलते पेयजल संकट दूर-दूर तक नहीं रहेगा

'तस्वीर बदल देने वाला कदम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार इस योजना के चलते पेयजल संकट दूर-दूर तक नहीं रहेगा। इसके अलावा लोगों को पानी का भंडारन करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। वह घर में लगे कनेक्शन से जब चाहेंगे तब पानी भर सकेंगे। इतना ही नहीं, ऊपरी मंजिलों पर बूस्टर पंप की मदद के बिना पानी पहुंच जाएगा।

जल बोर्ड का मानना है कि यह योजना आरंभ होने के बाद लोगों के बीच पेयजल की चिंता खत्म हो जाएगी। दूसरी ओर जल बोर्ड का मानना है कि इस योजना के चलते पानी की बर्बादी बंद हो जाएगी। संबंधित इलाकों में विदेशों में बिछाई जाने वाली पाइप लाइन डाली गई है।

यह पाइप लाइन पानी का ज्यादा दबाव होने पर भी नहीं फटती है। पाइप लाइनों में जगह-जगह स्वचालित वाल्ब लगाए है जो आपूर्ति पर नियंत्रण रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें