फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच बढ़ाने के लिए दिल्ली को मिलेंगी अतिरिक्त टेस्ट किट

Mon, 15 Jun 2020 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना वायरस संक्रमण और मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की। बैठक मेें  गृहमंत्री ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री को कोरोना से लड़ाई में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया। साथ ही कोरोना जांच बढ़ाने के लिए अतिरिक्त जांच किट उपलब्ध कराने की भी बात कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली की वर्तमान चिकित्सा सुविधाओं के बारे में गृहमंत्री को अवगत कराया। सभी केंद्रीय एजेंसियों को  दिल्ली सरकार और निगम के साथ मिलकर काम करने के आदेश दिए गए। निर्णय लिया गया कि राजधानी में बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए किन सुविधाओं को और बढ़ाया जाना चाहिए। इस विषय पर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के अधिकारी मिलकर एक रोड मैप तैयार करेंगे। 

बैठक में कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे सरकारी इंतजामों की समीक्षा की गई। साथ ही आगे उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार किया गया। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन, एम्स  निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और नीति आयोग के सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरोग्य सेतु एप में लो रिस्क वाले ही कर सकेंगे डीडीए में प्रवेश
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अब केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जो आरोग्य सेतु एप में लो रिस्क में होंगे। इस तरह की व्यवस्था आईएनए स्थित मुख्यालय और अन्य जिला कार्यालयों में होगी। दरअसल, डीडीए में अब तक 15 कर्मचारियों और अधिकारियों को कोरोना हो चुका है। इनके संपर्क में रहे 90 से अधिक लोग होम क्वारंटीन हैं। 

यह व्यवस्था विशेषकर कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए है। फिलहाल कार्यालयों में अभी किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यही कारण है कि जनता से जुड़े सभी कार्यों को ऑनलाइन कर दिया गया है। सुरक्षा के मानकों का पालन कराने के लिए डीडीए ने अलग से कुछ अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें