फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं तीसरा कार फ्री डे ना बन जाए दिल्ली के लिए मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार का तीसरा कार फ्री डे मंगलवार 22 दिसंबर को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर से पटपड़गंज तक मनाया जाएगा। असल में कार फ्री डे कितना सफल होगा इसका सही आकलन इसके साथ ही होगा।
विज्ञापन


क्योंकि अभी तक जो दो कार फ्री डे दिल्ली में मनाए गए हैं उसमें पहले दशहरा और अब रविवार की छुट्टी रही। छुट्टी होने के कारण इस दिन पहले से ही कारों की संख्या सड़कों पर कम होती है।

परिवहन विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि छुट्टी वाले दिन यह अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है कि आम लोग इस अभियान से कितने प्रभावित हुए हैं।

जाम से निपटना एक बड़ा कदम होगा

कार्यदिवस वाले दिन ही इसके सही असर का पता चलेगा। उसी के साथ यह तय होगा कि दिल्ली सरकार तीन कार फ्री डे मनाने के बाद क्या 22 जनवरी को पूरी दिल्ली में कार फ्री डे मनाने के लिए तैयार है।

दरअसल 22 दिसंबर को कार्यदिवस होने के कारण जाम से निपटना एक बड़ा कदम होगा। क्योंकि राजधानी की सड़कों पर साइकिल से चलने के लिए कोई अलग ट्रैक नहीं है।

रोड इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपर्ट पवन गुप्ता के मुताबिक, यह अच्छी बात है कि लोग साइकिल पर आए। लेकिन अगर दिल्ली की सड़क पर आप उसे दूसरे वाहनों के साथ आने के लिए कह रहे है तो यह असुरक्षित है।
विज्ञापन

साईकिल से दफ्तर आएं अधिकारी

उनके मुताबिक दिल्ली में साइकिल चलवाने के लिए अलग ट्रैक दीजिए, जहां ट्रैक है उसे अतिक्रमण मुक्त कराइए। ऐसा तभी होगा जब खुद सरकार में बैठे लोग सड़क पर इन हालातों से रूबरू होंगे।

उन्हें खुद भी सड़क पर साइकिल चलानी होगी। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था इस्तेमाल करना होगा। एक दिन के किसी आयोजन से कुछ नहीं होने वाला।

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने अंतर्गत आने वाले विभागों जल बोर्ड, पर्यटन और कला, संस्कृति विभाग के अधिकारियों को तीसरे कार फ्री डे 22 दिसंबर को साइकिल या फिर सार्वजनिक वाहन से कार्यालय पहुंचने को कहा है।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। कपिल मिश्रा ने यह निर्णय केजरीवाल के उस अपील के बाद लिया, जिसमें उन्होंने अपने मंत्रियों से अपने विभागों के अधिकारियों को साइकिल पर आने को कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें