फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के आइडिया से सजेगी और संवरेगी दिल्ली

Fri, 10 Jul 2015 06:36 PM IST
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक बेशक आप के आइडिया को प्लेटफार्म न मिला हो। लेकिन अब निराश होने की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी व दिल्ली सरकार आम लोगों के नए-पुराने इनोवेशन को तरजीह देने जा रही है।
विज्ञापन


इसके सहारे कोशिश दिल्ली को सजाने-संवारने की होगी। दरअसल, आप ने लेखक व फिल्मकार राम सुब्रमण्यम की अगुवाई में इनोवेशन डिपार्टमेंट का गठन किया है। दस सदस्यीय तकनीकी विशेषज्ञों की टीम देशभर से इनोवेटिव आइडिया मंगा रही है।

फिर इसमें में बेहतरीन सुझावों की लिस्ट बनाई जाएगी। बाद में इसे तीन भागों में बांटा जाएगा। दिल्ली सरकार के अधीन हो सकने वाले कामों की लिस्ट सरकार के संबंधित विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता देगी सरकार को सुझाव

इसके अलावा जिस आइडिया पर सरकारी सहयोग जरूरी नहीं होगा, उसे लागू करने का काम पार्टी करेगी। पार्टी का मानना है कि कई बार आम लोगों के पास बेहतरीन सुझाव होते हैं।

लेकिन कोई प्लेटफार्म नहीं होने की वजह से यह बेकार जाते हैं। युवाओं में इससे कुंठा का भी जन्म होता है। पार्टी की कोशिश है कि युवाओं की इस ऊर्जा को सही दिशा दी जाए।

डिपार्टमेंट के संयुक्त सचिव अंकित लाल के मुताबिक, आम लोगों की प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक है। अभी तक विभाग को करीब पांच हजार मेल मिले हैं।

फिलहाल इनमें से बेहतरीन विचारों को फिल्टर किया जा रहा है। पार्टी अपने स्तर एक इसके लिए एक पोर्टल और एप्लीकेशन तैयार करवा रही है। वहीं, सरकार और डीडीसी से होने वाले कामों को उन्हें भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें