दूरसंचार विभाग ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आई एस पी) को एक पत्र लिखकर कहा है कि वे टैक्सी कंपीन उबर, टैक्सी फोर श्योर और ओला कैब्स की वेबसाइट बंद कर दें। विभाग ने कदम दिल्ली सरकार के आग्रह पर उठाया है।
दूरसंचार के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि दिल्ली में इन कंपनियों की वेबसाइटें बंद करने का नोटिस मिला और इसके जवाब में आई एस पी से रिपोर्ट देने को भी कहा गया है।
अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से इन वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आग्रह मिला था। ये आदेश दो तीन दिन पहले भेजा गया। इसके अनुसार सभी इंटरनेट सेवा लाइसेंस प्रदाताओं से इन वेबसाइटों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया।