फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, हुआ दिन में अंधेरा; नोएडा-गाजियाबाद में ऐसा है मौसम का हाल

Mon, 01 Sep 2025 02:11 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया। सुबह से दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। दोपहर होते ही कई इलाकों में बारिश हो गई। 
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। दोपहर दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया है। इसके साथ ही रोशनी कम होने से दिन में ही अंधेरा छा गया। वहीं सुबह के वक्त नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर एकदम से मंदिर मार्ग पर तेज बारिश हुई। जहां अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कामकाजी लोगों के लिए पहुंचना थोड़ा मुश्किल भरा रहा। वहीं बारिश स्कूल की छुट्टी के दौरान बच्चों के लिए भी परेशानी का सबक बनी। 

दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह
मौसम विभाग के अनुसार, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों पर भी इस वेदर सिस्टम का असर नजर आ सकता है। 

अगस्त में मौसम ने बनाए नए-नए रिकाॅर्ड 
दिल्ली में अगस्त में मौसम ने हर मामले में नए- नए रिकाॅर्ड बनाए हैं। चाहे वर्षा हो या औसत अधिकतम-न्यूनतम तापमान। इसलिए यह माह 13 साल में सबसे ठंडा भी रहा है। इस साल राजधानी में 2010 के बाद से अगस्त की सर्वाधिक वर्षा हुई है। 

बच्चों को स्कूल लाते परिजन - फोटो : भूपिंदर सिंह
रविवार शाम तक 480.81 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो अगस्त 2010 में दर्ज 455.1 के बाद सबसे ज्यादा है। यानी 15 वर्षों में सबसे ज्यादा वर्षा। अगस्त में वर्षा का ऑल टाइम रिकाॅर्ड 583.3 मिमी का है, जो 1961 में दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

इस साल अगस्त में 14 दिन वर्षा हुई है। अच्छी वर्षा के कारण ही औसत मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहे हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि इस अगस्त में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है, जो 2012 में दर्ज 33.1 डिग्री के बाद 13 साल में सबसे कम है।

ये भी पढ़ें: दिल्लीवालों गुड न्यूज: PWD की आठ बड़ी परियोजनाएं, ITO होगा जाम मुक्त...ब्लूप्रिंट तैयार; जानिए क्या-क्या होगा



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें