फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Update: आज बारिश का यलो अलर्ट, छाए रहेंगे बादल; अभी खुशनुमा रहेगा राजधानी का मौसम

Sun, 24 Aug 2025 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने पहले ही तेज बारिश की चेतावनी जारी की थी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 35.1, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अभी खुशनुमा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त को बादल छाए रह सकते हैं जिसके बाद मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 22 डिग्री रह सकता है। 26 और 27 अगस्त को भी आंधी तूफान और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। आईएमडी ने 28 और 29 अगस्त को भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इन दोनों दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें