20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दिल्ली में इस साल 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल जनवरी और फरवरी महीने में बारिश काफी कम हुई है। जनवरी में 19.2 और फरवरी में 21.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 6.5 और 1.4 मिमी हुई है। मार्च के शुरुआत के दो दिनों में 2.0 मिमी दर्ज की गई है। मार्च में पूरे महीने में 19.1 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। उत्तर पश्चिमी भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पांच मार्च को भी दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
6 मार्च से बढ़ेगा तापमान
इस कारण से दो दिन तापमान 25-28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री के बीच रहेगा। 6 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। सप्ताह का अंत आते-आते अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री पहुंच जाएगा। इससे दिन और रातें दोनों गर्म हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली और उसके आसपास नहीं दिखेगा। इस कारण यह सप्ताह शुष्क रहेगा। मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।