फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : मौसम बदलने से चढ़ेगा पारा.. आज भी तेज हवाओं का अलर्ट, कुछ दिन ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Wed, 05 Mar 2025 06:15 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में कम बारिश की वजह से मौसम बिगड़ने लगा है। वहीं पारा भी चढ़ने लगा है। 
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिमी भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कल के बाद से तापमान बढ़ना शुरू होगा।

विज्ञापन


3 मार्च साल का सबसे गर्म दिन रहा
सोमवार दिल्ली में इस साल मार्च का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में मार्च का औसत अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहता है। सप्ताह के अंत में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। रविवार तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Trending Videos

20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दिल्ली में इस साल 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल जनवरी और फरवरी महीने में बारिश काफी कम हुई है। जनवरी में 19.2 और फरवरी में 21.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 6.5 और 1.4 मिमी हुई है। मार्च के शुरुआत के दो दिनों में 2.0 मिमी दर्ज की गई है। मार्च में पूरे महीने में 19.1 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। उत्तर पश्चिमी भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पांच मार्च को भी दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन

6 मार्च से बढ़ेगा तापमान
इस कारण से दो दिन तापमान 25-28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री के बीच रहेगा। 6 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। सप्ताह का अंत आते-आते अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री पहुंच जाएगा। इससे दिन और रातें दोनों गर्म हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली और उसके आसपास नहीं दिखेगा। इस कारण यह सप्ताह शुष्क रहेगा। मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें