फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Forecast : आज से तल्ख होने वाले हैं सूरज के तेवर, बढ़ेगा गर्मी का अहसास... मौसम रहेगा साफ

Mon, 14 Apr 2025 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

अगले दो दिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सूरज लगातार तल्ख तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने 16-17 अप्रैल को लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सोमवार सुबह आसमान साफ रहेगा। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 व 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले दो दिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सूरज लगातार तल्ख तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने 16-17 अप्रैल को लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


वहीं, रविवार को भी आसमान साफ रहा। धूप निकली, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 36.6 डिग्री पहुंच गया। कुछ इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार भी रहा।

Weather Woes : आंधी-बारिश से दिल्ली हवाईअड्डे पर 450 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, यात्री परेशान; आज भी चेतावनी

रिज रहा सबसे गर्म
राज्य में रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में 36.3, आया नगर में 35.9 व पालम में 35.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 20.4 डिग्री पहुंच गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम 19.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पालम में 21.4, आया नगर में 20.2 व रिज में 20.1 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें