फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: इस सप्ताह बढ़ेगा राजधानी का पारा, 35 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान; चलेंगी तेज हवाएं

Mon, 02 Mar 2026 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

4 से 6 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 15 से 18 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
demo - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अगले हफ्ते मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध के साथ दिन के दौरान कभी-कभी तेज हवाएं चल सकती हैं। 2 मार्च से 6 मार्च तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 2 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन


इन दिनों दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि सुबह हल्की धुंध रहेगी। 3 मार्च को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही, दिन में कभी-कभी तेज हवाएं चल सकती हैं। 4 से 6 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 15 से 18 डिग्री के आसपास रहेगा।

इन दिनों भी आसमान अधिकतर साफ रहेगा, सुबह के समय धुंध रह सकती है और दिन में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी। रविवार को दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास किया। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। लेकिन, सुबह से ही निकल रही धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 74 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 23 प्रतिशत रही। रिज में 15.6 आया नगर में 15.9 और लोधी रोड में 14.4 और पालम में 15.4 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें