राजधानी दिल्ली में अचानक बदले मौसम से लोग परेशान हैं। एक तरफ लोग झमाझम बारिश के इंतजार में थे, तो दूरसी तरफ हल्की बारिश के बाद उमस तो बढ़ी ही, साथ ही अब हवाओं में धूल की मात्रा भी बढ़ गई है।
इस कारण से भी लोगों को तकलीफ हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ताजा अपडेट के मुताबिक 12 और 13 जुलाई को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन के समय में 25 से 30 किलोमीटर प्रती घंटे की गति से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी।
बोर्ड के अनुसार 12 जुलाई को राजधानी की हवा 11 जुलाई से भी ज्यादा प्रदूषित रहेगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक के हिसाब से हवा 'बहुत खराब' श्रेणी को भी लगभग पार करने को होगी और 13 जुलाई को भी प्रदूषण की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।