फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: धूप खिलने से तापमान में हुई वृद्धि, अच्छी ठंड के लिए अभी करें इंतजार, जानें कब से गिरेगा तापमान

Sat, 23 Nov 2024 06:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi Weather News Today: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शनिवार को आया नगर इलाके की सुबह सबसे ठंडी रही।
विज्ञापन
Delhi Weather Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोहरे के साथ स्मॉग की मोटी चादर छाई है। लेकिन, अच्छी ठंड के लिए इंतजार करना होगा। मौसम के शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को सुबह सफदरजंग हवाई अड्डे पर मध्यम कोहरा छाया रहा। ऐसे में सुबह साढ़े छह बजे से 9 बजे तक न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। जो बाद में सुधरकर साढ़े नौ बजे 500 मीटर हो गई।

विज्ञापन

पालम हवाई अड्डे पर सुबह सात साढ़े बजे से नौ बजे तक न्यूनतम दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई, जो बाद में 1000 मीटर हो गई। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसमें बीते 24 घंटे में 02 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के साथ 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। आया नगर इलाके की सबसे ठंडी सुबह रही। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।

धूप खिलने से दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, पालन में 13.1 व रिज में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। इस दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है।
विज्ञापन

फिर दमघोंटू हुई हवा, अधिकतर इलाकों में गंभीर श्रेणी में वायु गुणवत्ता
राजधानी में वायु गुणवत्ता की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। हर तरफ स्मॉग की मोटी चादर छाई है। लोग इस प्रदूषण में सांस लेने को मजबूर हैं। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी बढ़ने लगी हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शनिवार को एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 412 दर्ज किया गया। इसमें बृहस्पतिवार के मुकाबले 19 सूचकांक की वृद्धि हुई है, जोकि गंभीर श्रेणी है। दो दिन बाद फिर हवा दमघोंटू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें