फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने फिर ली करवट: सीजन के सबसे गर्म दिन के बाद आज फिर चली ठंडी हवा, हल्की धूप ने फिर कराया सर्दी का एहसास

Tue, 07 Feb 2023 10:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में जिस तरह से तापमान लगातार बढ़ रहा है उससे सर्दी की विदाई हो गई है। जनवरी में जिस तरह से सर्दी पड़ी है उससे लग रहा था कि सर्दी की विदाई देरी से होगी। 
विज्ञापन
धूप खिलने के बाद पार्क में बढ़ी लोगों की आमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से हो रही तेज धूप और तापमान वृद्धि के चलते लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। इस बीच मंगलवार को एक बार मौसम ने करवट ली। सुबह-सुबह ठंडी हवा और हल्की धूप की वजह से एक बार फिर लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। हालांकि, बीते दिन के मुकाबले तापमान में ज्यादा अंतर नहीं दिखा गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आज सुबह से ही ठंडी हवाओं के चलने के कारण दिल्ली व आसपास के लोगों को सिहरन महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में फिर से तेज धूप निकलेगी, जिससे दिन का तापमान फिर बढ़ेगा। वहीं शाम को फिर मौसम सर्द हो जाएगा।

सोमवार ने तोड़ा बीते साल का रिकॉर्ड
दिल्ली में सोमवार का दिन बीते साल के मुकाबले में फरवरी का सबसे अधिक गर्म दिन साबित हुआ। सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से छह डिग्री अधिक है। 

विज्ञापन

तापमान ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2022 में छह फरवरी को सबसे अधिक 28.4 अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। जबकि ऑल टाइम रिकॉर्ड 2006 में 26 फरवरी का है जब तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

दिल्ली में जिस तरह से तापमान लगातार बढ़ रहा है उससे सर्दी की विदाई हो गई है। जनवरी में जिस तरह से सर्दी पड़ी है उससे लग रहा था कि सर्दी की विदाई देरी से होगी। अब दिन के समय तेज धूप परेशान कर रही है, केवल सुबह शाम की ही ठंड बची है। आसमान साफ रहने से धूप निकल रही है और तापमान बढ़ रहा है। 

सोमवार को पीतमपुरा केंद्र में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान भी 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार सात और आठ फरवरी को तेज ठंडी हवा की वजह से तापमान बढ़ने का सिलसिला थमेगा। इन दो दिनों के दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 25-27 और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। 11 फरवरी को एक बार फिर से तेज सतही हवा चलेगी। इस कारण से 12 फरवरी को अधिकतम तापमान लुढ़क कर 23 डिग्री पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें