फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : बारिश के बाद कोहरे का अलर्ट, कम हुआ प्रदूषण; सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी

Sun, 29 Dec 2024 03:12 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने रविवार के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार व मंगलवार के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Delhi Weather Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में बारिश का 101 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस दौरान कुल 41.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि 3 दिसंबर, 1923 को एक दिन में सबसे अधिक 75.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 1901 के बाद दूसरी बार है, जब दिसंबर माह में एक दिन में इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई है। साथ ही, मौसम विभाग ने बताया कि इस बारिश ने दिसंबर 2024 को मासिक बारिश के मामले में 1901 में शुरू हुए रिकॉर्ड के बाद से पांचवां सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना बना दिया है। यही नहीं, 2011 से यह पहली बार है कि जब इस माह छह दिन बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन

ऐसे में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। इस बीच आसमान में बादल छाए रहे। अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसकी परस्पर क्रिया के कारण दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ गरज रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम के साथ 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है, जोकि इस माह का सबसे कम एक्यूआई है। ऐसे में लोगों ने काफी दिनों बाद साफ हवा में सांस ली। इस बीच आसमान में बादल छाए रहे। जबकि कई इलाकों में बारिश ट्रेस की गई।

वर्ष, दिसंबर माह में एक दिन में रिकॉर्ड बारिश
1923 --- 75.7
1997 --- 25.6
1967 --- 34.7
1936 --- 34.0
1909 --- 12.7
1985 --- 8.2
2019 --- 33.5
2024 --- 41.2

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन

बारिश ने धोया दिल्ली का प्रदूषण, एक्यूआई 139 दर्ज

रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने प्रदूषण को धो दिया है। शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है। इसमें शुक्रवार के मुकाबले 214 सूचकांक की गिरावट दर्ज हुई। सुबह के समय आसमान में धुंध के साथ हल्का कोहरा छाया रहा।

पूरे दिन धूप नहीं निकली। प्रदूषण का स्तर कम होने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी से राहत मिली। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शाम को हवा की चाल छह किलोमीटर रही।

डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 15.871, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.459, सड़कों की धूल से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.109 और निर्माण कार्यों से होने वाली प्रदूषण की हिस्सेदारी 2.13 फीसदी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार से हवा खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें