फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather News: बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, आज भी जारी रहेगा सर्द हवा का दौर

Wed, 01 Feb 2023 12:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
दिल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पश्चिम विक्षोभ के असर से हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन को बढ़ा दिया है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा सुबह-शाम कंपकंपा दे रही है। सर्द हवा का यह दौर अभी बुधवार को भी जारी रहेगा। इस कारण से अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

 

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
 

जबकि दिन भर 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली हवा ठिठुरन को बढ़ाती रही। सुबह कोहरे के कारण धूप भी देर से निकली, दिन भर धूप और बादल आते-जाते रहे। 
 

डेंगू के 14 मामले मिले, मलेरिया, चिकनगुनिया से राहत नहीं
कड़ाके की ठंड में भी डेंगू का खतरा कम नहीं हुआ। एमसीडी की वेक्टर बॉर्न डिजीज रिपोर्ट से पता चला कि राजधानी में जनवरी में डेंगू के 14 केस मिले। मलेरिया और चिकनगुनिया से भी राहत नहीं है। इसके भी कई केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन

निगम ने सर्द मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा जारी रहने को लेकर चिंता जाहिर की है और सख्त कदम उठाने के लिए गंभीरता दिखाई है। निगम ने निर्माण स्थलों पर मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम और नियंत्रण के लिए मंगलवार को सिविल इंजीनियरों और ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षण सत्र को राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) के विशेषज्ञों की टीम एवं उप स्वास्थ्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें