फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलाश निकला पापी: एयर इंडिया की केबिन क्रू लड़की से दुष्कर्म, टिंडर पर हुई दोस्ती; लिव इन में जबरन बनाए संबंध

Tue, 31 Jan 2023 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

26 जनवरी को आरोपी उसके घर पर आया और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर गुस्साए आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया की महिला केबिन क्रू से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की टिंडर पर आरोपी से दोस्ती हुई थी। दोस्ती टूटने के बाद पीड़िता अलग रहने लगी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

द्वारका निवासी 22 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि अक्तूबर में टिंडर पर उसकी पलाश राय से पहचान हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में पीड़िता गुरुग्राम स्थित युवक के घर पर रहने लगी। 

23 जनवरी तक दोनों एक साथ रहे, लेकिन संबंध में खटास आने पर पीड़िता अलग हो गई। 26 जनवरी को आरोपी उसके घर पर आया और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। 
विज्ञापन

विरोध करने पर गुस्साए आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिय। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें