फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी ठंड, आज कई जगह कोहरा; कल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट

Thu, 19 Dec 2024 05:52 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi Weather News Today: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन शाम ढलने से पहले ही कोहरा छा गया।  हवा की गति कम होने से कोहरे के साथ स्मॉग से राहत नहीं मिली। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। ऐसे में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


हालांकि, बीते दिनों की तुलना में ठंड का सितम कम हुआ है। लेकिन, दृश्यता में गिरावट आ रही है। बुधवार को स्मॉग और कोहरे की वजह से सफदरजंग में दृश्यता सुबह साढ़े छह बजे 50 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

आया नगर रहा सबसे ठंडा
रात के समय ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा ले रहे हैं। आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पूसा में 5, नजफगढ़ में 6.3, लोधी रोड में 7 व पालम में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें