फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम भाइयों की मौत मामला: लावारिस कुत्तों के नोंचने से ही हुई थी दोनों की मौत, पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Tue, 21 Mar 2023 06:20 AM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों भाइयों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सोमवार दोपहर बाद मिल गई। इसमें पता लगा कि कुत्तों के काटने से ही दोनों भाइयों की मौत हुई है।
विज्ञापन
delhi dog attack - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में दो सगे भाई आनंद (7) और आदित्य (5) की मौत कुत्तों के नोंचने से हुई है। आनंद के शरीर पर कुत्तों के नोंचने के 19 और आदित्य के शरीर पर कुत्तों के नोंचने के 20 निशान हैं। दोनों भाइयों के शरीर पर कुत्तों के नोंचने के एक जैसे निशान हैं। ये खुलासा दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस को सोमवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने बताया कि इस मामले में अभी अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सिंधी कैंप, रूची विहार रंगपुरी पहाड़ी, वसंतकुंज में रहने वाला आनंद 10 मार्च को अपने घर से ताई के घर जाने के लिए निकला। दोपहर तक वह ताई के घर नहीं पहुंचा तो ताई उसके घर पहुंची। इसके बाद आनंद को ढूंढना शुरू किया। शाम पांच बजे आनंद पास में एक खाली पड़े प्लॉट में मृत मिला। शरीर पर कुत्तों के नोंचने के निशान थे। तीसरे दिन सुबह 10 बजे आनंद का छोटा भाई आदित्य चचेरे भाई चंदन के साथ शौच करने गया था। चंदन कुछ दूरी पर शौच के लिए बैठ गया। उसी समय 8-10 लावारिस कुत्तों ने आदित्य पर हमला कर दिया। कुत्तों ने आदित्य को लहूलुहान कर दिया। चंदन व वहां मौजूद दिल्ली पुलिस के पीएसआई महेंद्र यादव ने आदित्य को कुत्तों से बचाया और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों भाइयों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सोमवार दोपहर बाद मिल गई। इसमें पता लगा कि कुत्तों के काटने से ही दोनों भाइयों की मौत हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों भाइयों के शरीर पर चोट के एक जैसे निशान हैं। ज्यादातर निशान आपस में मिल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट आने पर आनंद की मौत मामले में दर्ज हत्या के मामले को रद कर दिया जाएगा। दोनों की भाईयों की मौत में स्वभाविक मौत (सीआरपीसी 174) की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें