फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather News: आज से फिर ठंडी हवा का दौर होगा शुरू, जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव

Sat, 04 Feb 2023 12:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 24-25 व न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु हो गई है। लेकिन ठंडी हवा के चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 24-25 व न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच बना रहेगा। शनिवार से फिर से ठंडी हवा का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को खिली धूप और हवा के नहीं चलने के कारण अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

सर्वाधिक अधिकतम तापमान दिल्ली के रिज व लोदी रोड इलाके में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 25.3 और नजफगढ़ में 25.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें