फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कोस्ट गार्ड कमांडेंट की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार

Fri, 03 Feb 2023 09:59 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

बच्चों ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। मृतका के पति की दिल्ली स्थित आईसीजी मुख्यालय में तैनाती बताई जा रही है।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के पूर्वी किदवई नगर इलाके में कोस्ट गार्ड कमांडेंट की पत्नी ने अपने आवास पर फांसी लगा ली। उनके बच्चों ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। मृतका के पति की दिल्ली स्थित आईसीजी मुख्यालय में तैनाती बताई जा रही है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम 5.03 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉलर ने बताया कि उसकी मां ने आत्महत्या कर ली है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो 14 वर्षीय लड़के ने उन्हें बताया कि उसकी मां अंजना राणा ने पंखे से लटक कर जान दी है।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि उनके पिता विवेक राणा कार्यालय से आए और उन्हें अस्पताल ले गए। पुलिस की क्राइम टीम ने मौका का मुआयना किया। कमरे से मिले सुसाइड नोट में घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें