सोमवार को दिल्ली में हो सकती है बारिश
दिल्ली प्रादेशिक मौसम केंद्र के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा है। वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। रविवार को पालम, लोधी रोड, आया नगर सहित अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार से तापमान में बढ़त की उम्मीद है। संभावना है कि 29 अप्रैल तक पारा 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
25 से 28 अप्रैल तक ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 25 और 26 अप्रैल को मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि 27 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 28 अप्रैल तक मौसम में बदलाव होगा और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पारा गिरेगा। वहीं बारिश की वजह से दिल्ली के प्रदूषण में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बीते दिन शनिवार को प्रदूषण सामान्य रहा। 25 अप्रैल को प्रदूषण का स्तर सामान्य रहने की उम्मीद है।