फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : दिन में मौसम गर्म, धूप खिलने से चढ़ा अधिकतम तापमान; कल से बारिश के आसार

Sun, 18 Feb 2024 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। इस कारण सोमवार को दिल्ली में 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है और रात के समय हल्की बारिश की संभावना है। बारिश का यह दौर 21 फरवरी तक जारी रह सकता है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में आए बदलाव के बाद दिन में खिल रही धूप से अधिकतम तापमान चढ़ रहा है। शनिवार को दिन में गर्मी महसूस हुई। वहीं उत्तर-पश्चिम व उत्तर दिशाओं से चार से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवाओं ने शाम के समय मौसम को कुछ सर्द किया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। इस कारण सोमवार को दिल्ली में 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है और रात के समय हल्की बारिश की संभावना है। बारिश का यह दौर 21 फरवरी तक जारी रह सकता है। 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। आया नगर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


 शनिवार को सुबह हल्की धुंध आई। सुबह आठ बजे के बाद से मौसम साफ हुआ और दोपहर तक अच्छी धूप खिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें