फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल : अगले 48 घंटे में दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान

Wed, 24 Jun 2020 05:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों की भीषण गर्मी के बाद बुधवार को झमाझम बारिश से दिल्ली एनसीआर भीग गया। राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान सड़कों पर निकले लोग खुद को भीगने से बचाते नजर आए। मालूम हो कि मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद विभाग ने बारिश में कमी आने का अनुमान जताया है।


 

पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर में बंगाल की खाड़ी तक बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश दर्ज की गई थी। इस बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने पहले ही आने में दिनों में वर्षा में वृद्धि होने की संभावना जताई थी। विभाग ने बताया था कि मानसून अपनी गति से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है और यहां समय से पहले पहुंच सकता है।

विज्ञापन


सोमवार को हुई बारिश के बारे में मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि उत्तर पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर तटीय ओडिशा में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इसलिए अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना नहीं है।


मानसून के लिए तैयार है नगर निगम
मानसून से पूर्व तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर अंजु कमलकांत और स्थाई समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर ने निगम के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, डीडीए, दिल्ली जल बोर्ड और बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के विभिन्न अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।
 

विज्ञापन

बैठक के दौरान दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उन्होंने मानसून से पहले ही नालों की सफाई का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस दौरान निगम ने विभागों को जलजमाव स्पॉट की पहचान कराई जहां अधिकतर जलभराव की समस्या रहती है। 

इसमें करावल नगर, विकास मार्ग, शिव विहार और चांद बाग आदि क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान महापौर ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच हमें बारिश में पूर्वी निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को जलभराव से बचाना होगा जिससे लोगों की परेशानी और न बढ़े। 

वहीं, स्थाई समिति अध्यक्ष संदीप कपूर ने कहा कि अधिकतर अधिकारी द्वारा नालों से गाद निकालने के दावे किए गए हैं, हालांकि हर बार बारिश में दावों की पोल खुल जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें