फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में हल्की बारिश से गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठिठुरन; जानें पूरा पूर्वानुमान

Mon, 03 Feb 2025 08:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोमवार को सुबह कोहरा छाया रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही कोहरा हटता गया। वहीं, लोगों ने दिन में धूप का आनंद लिया। सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली में गिरेगा पारा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अधिकांश स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा व कुछ स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में हल्की से बहुत हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है। रात में धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21 और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

सोमवार को सुबह कोहरा छाया रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही कोहरा हटता गया। वहीं, लोगों ने दिन में धूप का आनंद लिया। सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। जबकि दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। लोग दिन भर बारिश का इंतजार करते हुए लेकिन रात तक कहीं भी हल्की बारिश व बूंदा-बांदी दर्ज नहीं की गई। ऐसे में लोग मायूस हो गए। सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। साथ ही, पालम एयरपोर्ट में सुबह साढ़े चार बजे से पांच बजे के करीब दृश्यता 50 मीटर रही। ऐसे में वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा, जोकि 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के मुताबिक रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पालम में 8.6, आया नगर में 9.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 33 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें