फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: बारिश से न सिर्फ गिरा दिल्ली का पारा, प्रदूषण स्तर पर में भी आई गिरावट, जानें सोमवार का हाल

Sun, 14 Aug 2022 07:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में 0.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश पालम केंद्र पर दर्ज हुई। यहां 10.2 मिली बारिश दर्ज हुई। वहीं आया नगर में 3.1 एमएम बारिश दर्ज हुई। 
विज्ञापन
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रविवार दोपहर बाद हुई बारिश से पारा सामान्य से 2 डिग्री नीचे लुढ़क गया। उम्मीद है कि सोमवार सुबह भी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। दोपहर बाद 30 किमी की स्पीड से तेज हवा चलने का भी अनुमान है, जिससे तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। 
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में 0.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश पालम केंद्र पर दर्ज हुई। यहां 10.2 मिली बारिश दर्ज हुई। वहीं आया नगर में 3.1 एमएम बारिश दर्ज हुई। 

विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। जमीनी सतह पर दोपहर बाद हवा चलने का अनुमान है। सोमवार को बारिश के बाद तापमान में एक डिग्री की और गिरावट हो सकती है। हालांकि मंगलवार से तापमान में कुछ बढ़त की उम्मीद है। 
विज्ञापन


दिल्ली में 20 अगस्त पर रुक-रुक कर काफी हल्की बारिश की उम्मीद बन रही है। लेकिन 16 अगस्त के बाद दिल्ली के तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अनुसार दिल्ली मे चल रही हवा और बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें