फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : बारिश के बाद भी हवा बेहद खराब श्रेणी में, आज से सुधार की संभावना, बूंदाबांदी के भी आसार

Wed, 29 Nov 2023 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उम्मीद की जा रही है कि अगले दो दिन तक बूंदाबांदी के आसर से प्रदूषण में कुछ और सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
rain - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिन से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश से प्रदूषण कम हुआ है लेकिन फिर भी हवा बेहद खराब श्रेणी में है। उम्मीद की जा रही है कि अगले दो दिन तक बूंदाबांदी के आसर से प्रदूषण में कुछ और सुधार हो सकता है। मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई घटकर 312 पर पहुंच गया जो सोमवार के मुकाबले 83 अंक कम है।

विज्ञापन


भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवा 12-15 किमी प्रति घंटे की गति के साथ दक्षिणपूर्व दिशाओं से चली। सुबह के समय बादल छाए रहे। हालांकि, दिन में बहुत हल्की बारिश व बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण वातावरण में धुले प्रदूषक तत्व जमीन पर आ गए। तेज हवाओं के कारण ऊपरी सतह पर मौजूद प्रदूषण भी फैल गए जिस कारण बड़ी राहत मिली।

बुधवार को हवाओं के रुख में बदलाव की उम्मीद है। सुबह के समय 8 किमी प्रति घंटे की गति मुख्य सतही हवाएं उत्तर-पूर्व/दक्षिण-पूर्व दिशाओं से चलने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। वहीं शाम या रात के समय बहुत हल्की बारिश व बूंदा बांदी हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ, लेकिन स्थिति बेहद खराब श्रेणी में ही रही। अगले 6 दिनों में इसमें कुछ और सुधार की उम्मीद है। अनुमान है कि हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रह सकती है।
विज्ञापन


413 रहा आईटीओ का एक्यूआई
दिल्ली के आईटीओ में प्रदूषण की हालत गंभीर दर्ज की गई। यहां मंगलवार को एक्यूआई 413 दर्ज किया गया। वहीं न्यू मोती नगर, मुंडका, बवाना, वजीरपुर सहित 15 केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर बेहद खराब दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली के 36 केंद्रों में से 20 केंद्रों में प्रदूषण की स्थिति सुधर कर खराब श्रेणी में आ गया। वहीं इबहास में प्रदूषण का स्तर संतोषजनक दर्ज किया गया।

दो दिन की बारिश से लुढ़का पारा
दिल्ली में सोमवार शाम से हो रही बारिश के बाद मंगलवार को पारा सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया। इस दौरान दक्षिणपूर्व दिशाओं से 15 किमी की गति से तेज हवाएं चली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, शाम साढ़े 5 बजे तक 0.4 मिमी दर्ज किया गया। पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार सुबह वातावरण में नमी की वजह से सुबह कोहरा छा सकता है। इससे तापमान में गिरावट हो सकती है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिन में कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक दिल्ली में बारिश का अनुमान है। जबकि चार दिसंबर तक दिल्ली में सुबह के समय धुंध छाए रहने की उम्मीद है। धुंध के कारण ठंड बढ़ेगा। साथ ही दिन में ठंडी हवाएं भी चल सकती है। अनुमान है कि 4 दिसंबर तक अधिकतम तापमान घटकर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिर सकता है।

कोहरे की वजह से 36   से अधिक ट्रेनें रहेंगी रद्द  
कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने मंगलवार को 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ गाड़ियां तत्काल प्रभाव से और कुछ एक दिसंबर से 29 फरवरी, 2024 तक रद्द रहेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार के अनुसार, कोहरे के दौरान परिचालन को सामान्य रखने के लिए इन गाड़ियों को रद्द किया गया है। इनमें दिल्ली के विभिन्न्न स्टेशनों से शामली, गाजियाबाद, कोसी कला, फारुख नगर आदि तक जाने वाली गाड़ियां शामिल हैं। इनमें से अधिकांश रेलगाड़ियां छोटी दूरी की हैं। अधिकारी ने बताया कि 14 रेलगाड़ियों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया जबकि 26 रेलगाड़ियां एक दिसंबर से 29 फरवरी तक रद्द रहेंगी। बता दें कि इससे पहले भी उत्तर रेलवे 62 रेलगाड़ियां कोहरे को ध्यान में रखते हुए रद्द कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें