फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मौसम रहेगा शांत, कल से चलेगी धूल भरी आंधी

Mon, 20 May 2019 05:28 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम (file) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन रविवार को तापमान में एक बार फिर गरमाहट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान बढ़कर 39 डिग्री पहुंचने के साथ-साथ धूल भरी आंधी का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को दिल्ली का तापमान बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। इस बीच आसमान मेें आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में 38-39 डिग्री तापमान के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की संभावना रहेगी। इसके बाद बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली का तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


इस बीच भी 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी आने की संभावना रहेगी। इसके साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश भी आ सकती है। लिहाजा, लोगों को इस बीच गर्मी में लू के थपेड़ों से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन धूल भरी आंधी परेशानी का सबब बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें