फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हथौड़े से हत्या: दिल्ली में खौफनाक वारदात, पति ने बेदर्दी से किया सिर पर वार; संजय क्यों बना शैतान?

Mon, 02 Nov 2026 08:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौके पर पहुंचे मकान मालिक और उसके भाई ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय (30) शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह पेशे से राजमिस्त्री है।
विज्ञापन
पति ने की पत्नी की हथौड़े से हत्या - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के शक में एक व्यक्ति ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। रविवार को हुए विवाद के दौरान आरोपी पति ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई बार वार किए। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी का रहने वाला है आरोपी
मौके पर पहुंचे मकान मालिक और उसके भाई ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय (30) शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह पेशे से राजमिस्त्री है। करीब आठ वर्ष पहले उसकी शादी संगीता (28) से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। संगीता वजीरपुर की एक बर्तन फैक्टरी में काम करती है। जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर संजय ने हथौड़ा उठाकर संगीता के सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही घायल होकर गिर गई।

घायल पत्नी अस्पताल में
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। संगीता की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी संजय को हिरासत में ले लिया है। मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हमले का कारण
संजय को अपनी पत्नी संगीता के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने यह जानलेवा हमला किया। संजय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है। वह दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें