दिल्ली के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में 27 और 28 नवंबर को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक फ्लशिंग करेगा। इसके चलते दो दिन अलग-अलग इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को जरूरत के अनुसार पहले से पर्याप्त पानी जमा करने की सलाह दी है।
जल बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 नवंबर को रमेश पार्क, ललिता पार्क, जे-एक्सटेंशन, किशन कुंज पार्ट-1 और 2, जगतराम पार्क, गढ़वाली मोहल्ला, गीता कॉलोनी के ब्लॉक 5, 6, 7 और 11 से 18 तक, ताज एन्क्लेव, रानी गार्डन, सुंदर पार्क, शास्त्री नगर, राम नगर, राम नगर एक्सटेंशन, न्यू अलायलपुर, साउथ अनारकली, साउथ अनारकली एक्सटेंशन, बल्लदेव पार्क, गोविंद पार्क, जगतपुरी, कृष्णा नगर, अर्जुन नगर, राधे श्याम पार्क, गोविंदपुरा, खुरेजी, बृजपुरी, शिवपुरी, घोंडली और चंद्र नगर में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं, 28 नवंबर को मिक्स्ड हाउस कोंडली फ्लैट्स में जलापूर्ति प्रभावित होगी।
टैंकर मंगाने के लिए यहां करें संपर्क
जल बोर्ड के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 1916, मंडावली वाटर इमरजेंसी के 011-22727812 और जागृति वाटर इमरजेंसी के नंबर 011-22374834 व 22374237 पर संपर्क किया जा सकता है।