फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के वाटर एटीएम पर ताले: कहीं मशीन ठप, किसी में आ रहा गर्म पानी, घरों में जल का संकट पहले से बरकरार

Sat, 01 Jun 2024 06:07 PM IST
अनुज कुमार नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में वाटर एटीएम के साथ घरों में भी पानी का संकट छाया हुआ है। एनडीएमसी इलाके में लगाए वाटर एटीएम फांक धूल रहे हैं। लोग और राहगीर पानी की बोतल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में जल का संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में लोग भीषण गर्मी में पानी की दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। घरों में पानी का संकट बरकरार है, वहीं दूसरी ओर लोगों को सड़कों पर भी पीने का पानी मिलना मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि एनडीएमसी इलाके में प्यास बुझाने वाली वाटर वेंडिंग मशीनें भी अब जवाब देने लगी हैं। कई मशीनों में जंग लगा है, तो कुछ बंद तालों में बंद धूल फांक रही हैं। इतना ही नहीं जो एक-दो मशीनें हैं वह या तो खराब ठप हैं, तो कई मशीन गर्म पानी उगल रही हैं। ऐसे में राहगीर व लोगों को शीतल पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गोल डाकखाना, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, शंकर मार्केट, शिवाजी टर्मिनल, आईटीओ समेत अन्य इलाकों में लगे वाटर एटीएम में किसी पर ताला लटका है, तो किसी पर कूड़ा जमा है। लोगों का कहना है कि मशीन लगी हुई है, लेकिन ये पूरी तरह से खराब है। इनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। अगर यह मशीन ठीक होती तो 2 रुपये में लोग पानी खरीदते, लेकिन अब मजबूरी में लोगों को 1 लीटर पानी का 20 रुपये में लेना पड़ रहा है।

पालिका बाजार के पास लगी पानी की मशीन के पास पानी लेने आए आशुतोष श्रीवास्तव बंद पड़ी मशीन को देखते हुए वापस लौटने लगते हैं। उन्होंने बताया कि वह रोहिणी से अपने परिवार के साथ घूमने आए हैं। लेकिन, गर्मी इतनी है कि प्यास नहीं बुझ रही है। एक बोतल बंद पानी की कीमत 30 रुपये है। अगर यह मशीन चल रही होती तो कुछ ही रुपये में सबकी प्यास बुझ जाती है।

विज्ञापन

कोई मशीन ठप, तो किसी में आ रहा गर्म पानी
मंडी हाउस में श्रीराम सेंटर के पास दो वाटर एटीएम लगाए गए थे। जिस टोटी से पीने का पानी निकलता था, उसमें भी मकड़ी के जाले लगे हैं। साथ ही इसके आसपास गंदगी फैली है। इस इलाके में बड़ी संख्या में पर्यटक और कलाकार आते हैं। पहले आसानी से एक रुपये का सिक्का डाल कर पीने का पानी मिल जाता था, लेकिन अब दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। अभी दोनों वाटर एटीएम बंद पड़े हैं। वहीं, एक वाटर एटीएम में से गर्म पानी निकल रहा है।

वाटर एटीएम के प्रबंधक प्रीतपाल सिंह ने बताया कि एनडीएमसी को कई बार शिकायत की है, लेकिन शीतल पेयजल की सुविधा नहीं मिल रही है। लोग यहां ठंडा पानी पीने आते है, लेकिन बिना पिये ही चले जाते है। वह बताते है बीते दो साल से यही स्थिति है। मंडी हाउस में रोजाना कार्यालय आने वाले धर्मेंद्र ने बताया कि यहां लगी वाटर एटीएम मशीन बीते 2 साल से जोकि पानी पीने के लिए एनडीएमसी द्वारा लगाई गई है। लेकिन, हास्यस्पद बात यह है कि उन दोनों मशीनों में केवल एक ही मशीन चलती है, जो बहुत ही खस्ता हालत में हैं। वहीं, सड़क के दूसरी ओर की मशीन सालों से खराब और वहीं रखे- रखे कबाड़ का रूप धारण कर रही है।

व्यस्त जगह वाटर एटीएम में लटका हुआ है ताला
नई दिल्ली क्षेत्र के गोल डाकखाना चक्कर के पास स्मार्ट शौचालय स्थापित किया गया था। अभी इसमें वाटर एटीएम पर ताला लगाया हुआ है। इस रूट पर काफी संख्या में पैदल यात्री गुजरते हैं। इसके दूसरी तरफ गुरुद्वारा बंगला साहिब मौजूद है। लोगों ने कहा है कि इस व्यस्त जगह पर मौजूद स्मार्ट शौचालय पर फिर से वाटर एटीएम की व्यवस्था शुरू की जानी चाहिए। एनडीपीओ बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही प्रिया बताती है कि उन्हें इस पूरे मार्ग पर कही भी पानी की व्यवस्था नहीं मिल रही है। इतनी गर्मी में पानी के कोई इंतजाम नहीं है। सरकार वोट मांगने के लिए आ जाती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर बस ठेंगा दिखाती है। उन्होंने बताया कि अभी पास की एक दुकान से 20 रुपये में एक लीटर पानी खरीदा है।
विज्ञापन

लाखों की संख्या में आने वालों को है पीने के पानी का अभाव
एनडीएमसी के निगरानी वाले नई दिल्ली क्षेत्र में हर रोज लाखों की संख्या में लोग आते हैं। यहां पर कई निजी कंपनियों के दफ्तर भी हैं। साथ ही लोग इंडिया गेट समेत कई संग्रहालय व अन्य जगहों पर भी परिवार के साथ घूमने के लिए आते हैं। लोगों को नई दिल्ली क्षेत्र में पानी की बेहतर व्यवस्था नहीं मिल रही है। पीने के पानी की व्यवस्था का अभाव है। बदरपुर से कनॉट प्लेस घूमने आई पूनम ने बताया कि एनडीएमसी को सड़क मार्गों, फुटपाथ पर पीने की पानी की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए। यह एक बुनियादी सुविधाओं में से एक है। दिल्ली में वैसे भी लोग पानी के लिए संघर्ष कर रहे है। पानी को लेकर सरकार को सख्ती कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें