फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लोकनायक अस्पताल में बनाया जा रहा है वार्ड, 15 अक्तूबर तक हो जाएगा चालू

Fri, 27 Aug 2021 05:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • जच्चा-बच्चा को मिलेगी सहूलियत 100 से अधिक बेड का वार्ड होगा शुरू
  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- बच्चों के इलाज के लिए दिल्ली सरकार कर रही विशेष इंतजाम, बनाए जा रहे विशेष वार्ड
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में अगले महीने से 100 से अधिक बेड का जच्चा-बच्चा वार्ड शुरू हो जाएगा। इनमें बच्चों और उनकी माताओं को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को इस वार्ड का दौरा किया और कहा कि 15 अक्तूबर तक वार्ड का काम पूरा कर लिया जाएगा। यह 'जच्चा-बच्चा' वार्ड ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू जैसी सभी चिकित्सा सुविधाओं से लैस होंगा। 

विज्ञापन


जैन ने कहा कि  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान द्वारा गठित एक पैनल ने हाल ही में केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें अक्तूबर के मध्य में तीसरी लहर के आने एवं बच्चों के ऊपर ज्यादा असर होने की आशंका जताई गई है। इसको देखते हुए सरकार बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। बच्चों के लिए विशेष वार्ड तैयार हो रहे हैं।

जैन ने कहा कि कोविड की अगली संभावित लहर की आशंका को देखते हुए सरकार हालातों की बारीकी से निगरानी कर रही है।  पिछली लहरों से मिले अनुभव का इस्तेमाल कर रही है। बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए सरकारी अस्पतालों की क्षमता को बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है। सरकार का जोर सभी लोगों को बेहतर उपचार मुहैया कराने पर है। इसके लिए अस्पतालों में बेड की संख्या  लगातार बढ़ाई जा रही है। साथ ही बुनियादी ढ़ाचे को भी विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें