मुस्लिम समुदाय के वंचित छात्रों को बेहतर शिक्षा देने और उन्हें मुख्यधारा में प्रवेश दिलाने के लिए दिल्ली वक्फ बोर्ड ने अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की योजना बनाई है।
हिमल के अनुसार, निम्न आय वर्ग के छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। उन्हें स्कूल जाने का मौका भी नहीं मिलता या वो जल्दी स्कूल छोड़ देते हैं। अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने के पीछे योजना ये है कि वो बच्चे भी मुख्यधारा से जुड़कर इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में अपनी जगह बना सकें। मेरा मानना है कि इसी से समुदाय की समस्याओं को हल किया जा सकता है। इन स्कूलों के हर क्लास में 45 बच्चे होंगे।