फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे को दोबारा से कायम करने के प्रयास हुए तेज, घर छोड़कर जाने वाले को मना रहे लोग

Fri, 28 Feb 2020 07:17 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • हिंसाग्रस्त इलाकों में लोगों ने बांटना शुरू किया लंगर, दंगे में हताहत हुए लोगों व  कर्फ्यू वाले इलाकों में बांटा खाना
  • घोंडा गांव के लोग बोले, गांव में सैंकड़ों मुस्लिम परिवार, कहीं नहीं जाने देंगे, इलाका न छोड़कर जाने के लिए मनाने में जुटे लोग
विज्ञापन
तीन दिन से भूखा महफूज लंगर में खाना लेने पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के महज सात किलोमीटर के दायरे में हिंसा हुई। हिंसा भी ऐसी कि शायद इसके जख्म भरते-भरते कई दशक लग जाएं। उपद्रवियों ने रविवार, सोमवार और मंगलवार को जमकर बवाल काटा। एक-दूसरे समुदाय के मकानों, दुकानों, फैक्टरी, स्कूल और यहां तक धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि 1984 और 1992 में भी ऐसी हिंसा नही हुई थी। पता नहीं उपद्रवियों पर क्या जुनून सवार हुआ। बृहस्पतिवार को जिले में शांति हुई तो लोग हिंसा के डेमेज कंट्रोल में जुट गए। हिंसा प्रभावित इलाकों में कुछ लोगों ने लंगर बांटकर भाईचारे का पैगाम दिया।

कुछ लोग गाडिय़ों में खाना-पानी और यहां तक खाने-पीने की जरूरत का सामान भी लेकर हिंसाग्रसित इलाकों में पहुंचे। कुछ मोहल्लों में दूसरे समुदाय के एक्का-दुक्का घर मौजूद थे, अब उनके पड़ोसी ऐसे लोगों को मनाकर मोहल्ला न छोडने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


घोंडा गांव निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके गांव में पिछले कई सालों से कई मुस्लिम परिवार रहते हैं। हिंसा हुई तो कुछ लोग अपने-अपने मकानों को छोड़कर भाग गए। हालांकि कुछ लोग रुके भी रहे।

अब यह लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कर रहे हें। दिनेश ने बताया कि गांव के लोग इन लोगों को ऐसा न करने के लिए कह रहे हैं। उनका कहना है कि जो होना था वह हो गया। भविष्य में ऐसी नौबत अब दोबारा नहीं आएगी। बुजुर्ग महिलाएं मुस्लिम महिलाओं को गले लगाकर मनाती दिखीं। सुकमा देवी ने बताया कि उनके घर पर ही दो परिवार रहते हैं, वह उनको दूसरी जगह न जाने के लिए कह रही हैं।

मौजपुर चौक, घोंडा चौक, नूर-ए-इलाही, ब्रह्मपुरी रोड समेत दूसरे इलाकों में लोग छोटे टेंपो में लंगर बांटते हुए दिखाई दिए। इन लोगों का कहना था कि हिंसा के बाद कई इलाकों में अघोषित कफ्र्यू लग गया था। जिसकी वजह से कई लोगों के घर में खाने को भी नहीं था। 65 साल के मेहफूज ने बताया कि वह गामड़ी गांव में रहते हैं, उनके घर में तीन सदस्य हैं। सोमवार से ही घर में खाने को कुछ नहीं था।

बृहस्पतिवार को थोड़ा हालत बेहतर हुए तो वह खाने की तलाश में निकले। घोंडा चौक के पास मंदिर के सेवादार खाना बांट रहे थे। वह उनसे खाना लेकर आए। मेहफूज खाना बांटने वाले लोगों को भरपूर दुआएं दे रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें