फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा मामले में जामिया एलुमनाई एसोसिएशन का अध्यक्ष UAPA एक्ट के तहत गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2020 06:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi violence - फोटो : जी पॉल
विज्ञापन
फरवरी में हुई उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा मामले में जामिया एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष की सोमवार को यूएपीए एक्ट के तहत गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार छात्र शिफा-उर-रहमान जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी का भी सदस्य है। उसे स्पेशल सेल ने रविवार को हिंसा में हाथ होने के लिए गिरफ्तार किया था, आज उस पर यूएपीए एक्ट लगा है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनके पास रहमान के खिलाफ तकनीकी सूबत हैं जो ये साबित करते हैं कि वह भीड़ को उकसाने का काम कर रहा था। रहमान हिंसा प्रभावित इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने रहमान के मैसेजेस, व्हाट्सएप आदि सब जांचे हैं जिसमें साफ है कि वह हिंसा में संलिप्त था। पुलिस के अनुसार उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


अब तक हिंसा मामले में 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले जामिया के ही मीरान हैदर और सफूरा जरगर को भी पुलिस दंगा भड़काने के लिए गिरफ्तार कर चुकी है। एक एफआईआर के मुताबित दिल्ली हिंसा एक सांप्रदायिक हिंसा थी जो पहले से बुना गया षड्यंत्र थी और इसे पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद और दो अन्य छात्रों ने रचा था।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली हिंसा 24, 25 फरवरी को हुई थी और इसमें 53 लोगों की जान चली गई थी और करीब 200 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें