फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में जामिया के छात्र मीरान हैदर को किया गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2020 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र को कथित तौर पर साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसका नाम मीरान हैदर है।

विज्ञापन


35 वर्षीय मीरान हैदर राष्ट्रीय जनता दल(राजद) की छात्र इकाई का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने मीरान को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


मीरान की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए जेएनयू की राजद की छात्र इकाई ने रिहाई की मांग की है और कहा कि पुलिस को आम लोगों को भयभीत नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें