फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा में निर्मम हत्या का शिकार बने दिलबर नेगी के परिवार को कपिल मिश्रा देंगे तीन लाख की मदद

Mon, 09 Mar 2020 02:02 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शिव विहार में हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जान गंवाने वाले दिलबर नेगी के परिवार को भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने तीन लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली दंगे में ही दिलबर नेगी नाम के शख्स की निर्मम हत्या हुई थी। उसके दोनों हाथ काटकर उसे जिंदा जला दिया गया था। कपिल ने सोमवार सुबह ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वो उनके परिवार की मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली हिंसा में नृशंस हत्या का शिकार बने दिलबर नेगी समेत सात लोगों के परिवार को तीन लाख रुपये की मदद दी जाएगी। 

वहीं पांच ऐसे लोग जो हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही तीन लोग जिन्हें हिंसा में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा उन्हें एक लाख रुपये की मदद दी जाएगी। 
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने यह भी लिखा कि कुल 14 लोगों का पता चल चुका हैं जिनकी निर्ममता से हत्या हुई है, हम उन सभी परिवारों की मदद करेंगे। कई लोगों को गोलियां लगी हैं, किसी की चाय की, पान की दुकान, रिक्शा, रेहड़ी को जला दिया गया है। हम किसी एक भी परिवार को टूटने या कमजोर नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें