फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसाः आरोपी शाहरुख की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा पुलिस से जवाब

Tue, 19 May 2020 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी शाहरुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली हिंसा में ओपन फायर करने वाले शाहरुख की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। हाल ही में निचली अदालत ने शाहरुख की जमानत याचिका ठुकरा दी थी। इसके बाद उसने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।

विज्ञापन


बता दें कि पहले जब हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी तो शाहरुख ने हाईकोर्ट को बताया था कि जमानत याचिका पहले निचली अदालत में ही दायर की थी, लेकिन मामले की सुनवाई को जरूरी नहीं समझा गया।

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को उत्तर-पूर्वी जिले में हुई हिंसा के दौरान शाहरुख पठान ने जाफराबाद इलाके में हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तान दी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह दिल्ली से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें