फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसाः आप पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या का केस दर्ज, पार्टी ने किया निलंबित

Fri, 28 Feb 2020 06:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-आप पार्षद ताहिर हुसैन की बिल्डिंग की हर मंजिल पर पत्थरों का ढेर
-पुलिस ने सील की चार मंजिला इमारत, आरोपी पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
ताहिर हुसैन पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद हाजी ताहिर हुसैन के खिलाफ बृहस्पतिवार को दयालपुर थाने में हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज कर लिया गया। आईबी के जवान अंकित शर्मा की हत्या के बाद उनके परिजनों ने ताहिर पर ही हत्या करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन




अंकित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ताहिर हुसैन व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पूरे हिंसा मामले की जांच अब अपराध शाखा की एसआईटी करेगी। इससे पूर्व पुलिस ने बृहस्पतिवार को ताहिर के मकान की तलाशी ली। यहां से पेट्रोल बम, गुलेल और तेजाब बरामद हुआ। 
विज्ञापन


उपद्रवियों ने ताहिर के मकान की छत से हमला किया। शुरुआत में ताहिर इससे इंकार करता रहा, लेकिन बवाल का वीडियो सामने आया तो ताहिर ने मान लिया कि वीडियो उनकी छत का ही है। ताहिर ने बताया था कुछ लोगों ने जबरन छत पर कब्जा कर वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, पार्टी ने भी ताहिर को निलंबित कर दिया है। जब तक उन पर लगे आरोप की जांच नहीं हो जाती और वह पाक साफ निकल कर नहीं आते तब तक प्राथमिक सदस्यता से निलंबित रहेंगे।

विज्ञापन

गोली चलाने वाला शाहरुख अभी भी फरार

Violence in delhi - फोटो : अमर उजाला
जाफराबाद में हुए उपद्रव के दौरान सरेआम पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने और आठ राउंड गोलियां चलाने वाला आरोपी शाहरुख अभी भी फरार है। शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन बृहस्पतिवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अभी भी फरार है। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ फरार है।

पुलिस के मुताबिक, शाहरुख परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके के अरविंद नगर गली नंबर-5 में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई है। बृहस्पतिवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहरुख अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

सूचना मिलने के बाद मीडिया उसके घर का पता खोजते हुए अरविंद नगर स्थित उसके घर पहुंच गई। वहां पड़ोसियों ने बताया कि कई सालों से शाहरुख का परिवार यहां रहता है। किसी को यह नहीं पता था कि शाहरुख के खिलाफ कोई केस दर्ज है या नहीं। पुलिस अब शाहरुख का पता लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें