फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर का बड़ा बयान- कपिल मिश्रा हों या कोई भी भड़काने वालों पर हो कार्रवाई

Tue, 25 Feb 2020 02:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

गौतम गंभीर ने बड़ा देते हुए कहा कि वो चाहें कपिल मिश्रा हों या कोई और हो, चाहे वो किसी भी पार्टी का हो अगर किसी ने भड़काऊ भाषण दिया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर गोकुलपुरी हिंसा में घायल शहादरा डीसीपी अमित शर्मा से मिलने मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। डीसीपी के साथ ही मैक्स में एक हेड कांस्टेबल भर्ती है। घायलों और उनके परिजनों से मिलकर सांसद गौतम गंभीर ने उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन


इसके बाद गंभीर ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मुद्दा नहीं रह गया है, अब यह सारे दिल्लीवालों का मुद्दा है। दिल्लीवाले शांतिपूर्ण तरीके से रहना चाहते हैं। ये बहुत सुंदर दिल्ली है। हम सब मिलकर एक सुंदर और बेहतर दिल्ली बनाना चाहते हैं।

अगर कोई भी नेता जो भड़काऊ भाषण देता है, चाहे वो कपिल मिश्रा हों या कोई और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। जिस तरीके का भी एक्शन हो मैं उसके साथ हूं। 
विज्ञापन


क्या बोले थे कपिल मिश्रा
शाहीन बाग के बाद जाफराबाद में सड़क जाम करने पर भाजपा नेताओं के तेवर तल्ख हो गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद विजय गोयल ने कहा कि धरने पर बैठने वाले चाह रहे हैं कि देश की 80 प्रतिशत जनता उनकी खिलाफत में उठ खड़ी हो। एक बार संसद में कह दिया गया कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं, बल्कि देने वाला है तो फिर इसका विरोध क्यों। उधर, पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि दंगे जैसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति के जाने तक तो इंतजार करेंगे, लेकिन इसके बाद हम भी सड़क पर उतरेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें