फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: पीड़ितों की मदद के लिए पहुंची भाजपा, रोजाना 200 परिवारों को राहत पहुंचाने की कोशिश

Fri, 06 Mar 2020 06:45 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खजूरी खास इलाके में हिंसा पीड़ितों को आर्थिक मदद प्रदान करते हुए मनोज तिवारी और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी फरवरी महीने में हुई हिंसा के पीड़ितों की सहायता के लिए शुक्रवार को खजूरी खास इलाके में पहुंचे। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष ने जानकारी दी थी कि भाजपा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा पीड़ितों को राशन और आर्थिक मदद देगी। 
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी की राहत समिति हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और पीड़ितों को राहत सामग्री बांटेगी। उन्होंने कहा कि रोजाना करीब 200 परिवारों की मदद करने की कोशिश की जाएगी। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को दिल्ली के खजूरी खास इलाके से की गई। 

उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को सहायता देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को एक राहत समिति का गठन किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन की मौजूदगी में पार्टी की कोर समिति की बैठक के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राहत समिति के गठन की घोषणा की थी।
विज्ञापन


तिवारी ने कहा था कि यह निर्णय लिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली से भाजपा सांसद राहत कार्य के लिए अपनी निधि से भी आर्थिक मदद देंगे। तिवारी की अध्यक्षता में बनी राहत समिति में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी, सांसद गौतम गंभीर और हंस राज हंस, दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष योगिता सिंह और महासचिव कुलजीत चहल भी शामिल हैं। तिवारी ने बताया कि राहत कार्य में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें