फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः विकासपुरी में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गुत्थी सुलझी, नाबालिग शार्प शूटर ने बताई वजह

Sat, 15 Jun 2019 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित कोचर की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विकासपुरी में 13 जून को प्रॉपर्टी डीलर अमित कोचर की हत्या एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे लोकेश उर्फ सूर्या के गैंग ने की थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंग के नाबालिग शार्प शूटर को रोहिणी में मुठभेड़ के बाद पकड़कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। पकड़े गए शूटर के पास से तीन पिस्तौल, 20 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल लूटी गई क्रेटा कार बरामद की है। बदमाश से पूछताछ में गैंग के कई मामलों में शामिल होने का खुलासा हुआ है। पुलिस गैंग के सरगना लोकेश उर्फ सूर्या के अलावा बदमाश प्रदीप, नीरज और राहुल की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि 13 जून की रात बदमाशों ने विकासपुरी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अमित कोचर को घर से बाहर खींचकर उसे नौ गोलियां मार दी थीं। जांच में पता चला कि हमलावर सफेद रंग की क्रेटा कार से आए थे। एसीपी अरविंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया। पुलिस को पता चला कि गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे लोकेश उर्फ सूर्या के गैंग ने हत्या को अंजाम दिया है। शनिवार तड़के 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गैंग के बदमाश रोहिणी के सेक्टर 25 के हेलीपैड के पास मौजूद हैं।

पुलिस टीम वहां पहुंची। वहां पुलिस को वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार दिखी। कार के बाहर एक नाबालिग शार्प शूटर किसी का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखते ही वह कार के पीछे छिप गया। पुलिस ने उसे समर्पण करने के लिए कहा, तो वह भागने लगा। पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए दौड़ी, तो उसने गोली चला दी। गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि अमित कोचर प्रॉपर्टी डीलर के साथ बुकी भी था। लोकेश ने उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये देने से मना करने पर गैंग के बदमाशों ने अमित को गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई वारदात को अंजाम दे चुका है गैंग

- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग के बदमाश अब तक कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में गैंग के बदमाशों ने बिंदापुर के एक डॉक्टर से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में बिंदापुर पुलिस ने गैंग के बदमाश जितेंद्र को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया था। उसके बाद बदमाशों ने विकासपुरी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार भिवाड़ी राजस्थान से लूटी थी।

गैंग के बदमाशों ने एक मॉल के बाहर से क्रेटा कार मालिक को कार समेत अगवा कर लिया था और रास्ते में उसे उतार दिया। बदमाशों ने पीड़ित को घर जाने के लिए एक हजार रुपये भी दिए थे। उसके बाद गैंग के बदमाशों ने विरोधी गैंग के बदमाश हरिओम यादव को गोलियों से भून दिया था, लेकिन उसकी जान बच गई थी। इस मामले में नाबालिग के अलावा लोकेश, नीरज, प्रदीप और विकास दलाल शामिल थे। गैंग के बदमाशों ने 29 अप्रैल को जनकपुरी के एक डिपार्टमेंटल स्टोर से 15 लाख रुपये लूटे थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने गैंग के एक बदमाश पंकज को गिरफ्तार किया था। बाद में गैंग के बदमाशों ने डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक को मामला वापस लेने के लिए उसे धमकाया भी। इस बाबत जनकपुरी में मामला दर्ज है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें