फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दूसरी लिस्ट पर BJP ने AAP को घेरा, कांग्रेस ने बढ़ते अपराध को लेकर बोला हमला

Tue, 10 Dec 2024 06:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाल नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी का नाम नहीं है। सिसोदिया की तरह ही आतिशी और केजरीवाल भी अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे है। इतना ही नहीं परिवारवाद को कोसने वाली पार्टी ने दो-दो टिकट विधायक पुत्रों को दिए है।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा और अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है। कहा है कि दिल्ली भाजपा ने एक नारा क्या दिया (अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे) कि पूरी पार्टी की राजनीति ही बदल गई है। इस नारे का असर साफ दिखाई दे रहा है। पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राखी बिडलान न सिर्फ अपने सीट बदलने को मजबूर हुए है, बल्कि जारी 20 प्रत्याशियों की सूची में सभी वर्तमान विधायकों का टिकट काट दिया गया है। यह दर्शाता है कि उनकी अपने वर्तमान क्षेत्र में राजनीतिक जमीन खो चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी का नाम नहीं है। सिसोदिया की तरह ही आतिशी और केजरीवाल भी अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे है। इतना ही नहीं परिवारवाद को कोसने वाली पार्टी ने दो-दो टिकट विधायक पुत्रों को दिए है। वर्तमान विधायक चुनाव तक नहीं लड़ना चाह रहे है। सचदेवा ने यह भी कहा कि केजरीवाल भी सेफ सीट मांगने के लिए विधायक शोएब इकबाल के घर भोजन कर चुके है। केजरीवाल झुकेगा नहीं पोस्टर की हवा निकल गई है।

दूसरी सूची से स्पष्ट आप का जहाज डूब चुका है: मल्होत्रा
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सूची देखकर लगता है कि पार्टी का जहाज अब डूब रहा है। तीन-तीन बार चुनाव जीत चुके विधायक अपनी सीट छोड़ भाग रहे है। तिमारपुर विधानसभा से दिलीप पांडे की टिकट काट दी गई।  पार्टी रिजेक्टेड लोगों को टिकट दे रही है मतलब साफ है कि आम आदमी पार्टी के पास अपना कोई प्रत्याशी नहीं है। दिल्ली की जनता पिछले दस साल का हिसाब मांग रही है। इस पर अभी तक अरविंद केजरीवाल एक शब्द    नहीं बोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते अपराध पर कांग्रेस ने आप और भाजपा को घेरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हाल ही में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और दो स्कूलों में बम की सूचना मिली, जो हजारों बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला है।

वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि इस पर भाजपा अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल राजनीति कर रहे हैं, जबकि दोनों दलों को इस गंभीर मामले पर एकजुट होकर काम करना चाहिए था। यादव ने कहा कि दिल्ली की रक्षा और सुरक्षा की स्थिति अब बेहद गंभीर हो चुकी है और इसमें अरविंद केजरीवाल की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने याद दिलाया कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने से पहले दिल्ली वालों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का वादा किया था, लेकिन अब उनकी सरकार और भाजपा दोनों राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खुलेआम गोलीबारी, गैंगवार, डकैती, किडनैपिंग, फिरौती, झपटमारी, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार, उत्पीड़न, यौन शोषण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।

हार के डर से घबराई आप : देवेंद्र याद
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले ही हार की आशंका के कारण आप के नेतृत्व ने अपनी दूसरी सूची में मौजूदा 20 में से 13 विधायकों की टिकटें काट दी हैं। उन्होंने इसे अरविंद केजरीवाल की घबराहट और जनता की ओर से उन्हें नकारे जाने का प्रमाण बताया। यादव ने दावा किया कि पार्टी के बड़े नेताओं में हार का डर गहराता जा रहा है। मनीष सिसोदिया का पटपड़गंज से हटाकर जंगपुरा से टिकट दिया जाना इस बात का प्रमाण है। शराब घोटाले में आरोपी रहे सिसोदिया पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि यह कदम आम आदमी पार्टी की गिरती साख और जनता के विरोध को दिखाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें