फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : रामपुर की वरिशा हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा में अव्वल, अब पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेगा अमर उजाला

Fri, 20 Oct 2023 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला परिवार की एक बेटी रामपुर की वरिशा ने इस वर्ष हमराही परीक्षा में टॉप किया है। छात्रवृत्ति के तहत अब उनकी आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च अमर उजाला वहन करेगा। 
विज्ञापन
वरिशा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ने अपने अखबार विक्रेताओं के बच्चों के लिए आयोजित की जाने वाली हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। अमर उजाला परिवार की एक बेटी रामपुर की वरिशा ने इस वर्ष हमराही परीक्षा में टॉप किया है। छात्रवृत्ति के तहत अब उनकी आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च अमर उजाला वहन करेगा। 

विज्ञापन


रुहेलखंड विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहीं वरिशा अपनी कामयाबी का श्रेय कड़ी मेहनत और पिता से मिली प्रेरणा को देती हैं। वरिशा को अखबार पढ़ने का शौक है और वह छोटे बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती हैं। उनके पिता शादाब हुसैन रोज सुबह घरों में अखबार पहुंचाते हैं। वह बताते हैं, मुझे अपनी बेटी पर नाज है। वरिशा ने हमराही परीक्षा में कामयाबी के लिए काफी मेहनत की थी।

हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा
इस परीक्षा के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। हमराही छात्रवृत्ति अखबार विक्रेताओं के उन बच्चों के लिए है, जिन्होंने 10वीं या 12वीं में 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हों। हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा में सिर्फ अमर उजाला समाचार पत्र  विक्रेताओं के बच्चे ही आवेदन के पात्र होते हैं।

  • 10 लाख की 100 छात्रवृत्तियां : हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा में टॉप करने वाले 12वीं कक्षा के एक विद्यार्थी की पढ़ाई का पूरा खर्च अमर उजाला वहन करता है। चयन परीक्षा में 10वीं और 12वीं के टॉप 50-50 बच्चों को 10 हजार रुपये की नकद छात्रवृत्ति दी जाती है। कुल छात्रवत्तियां 10 लाख की हैं।

आईएएस अधिकारी बनना है सपना

विज्ञापन

हमराही छात्रवृत्ति में टॉप करना वरिशा एक सपने का पूरा होने जैसा बताती हैं। वह आईएएस अधिकारी बनकर अपने परिवार और समाज के कमजोर वर्गों के लिए कुछ करना चाहती हैं। 

विक्रेताओं के साथ चलेगा हमराही 
पाठकों तक अमर उजाला पहुंचाने वाले साथी विक्रेता अमर उजाला परिवार के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक हैं। अमर उजाला उनका हमराही है, जो उनके साथ चलता है, उनके सपनों को पूरा करता है। इसी सिलसिले में अमर उजाला की एक छोटी-सी कोशिश है हमराही।

इन्हें मिली छात्रवृत्ति
गाजियाबाद : मीठी शर्मा (10वीं) n तुषार सिंह (12वीं) n छवि सोलंकी (12वीं) नोएडा : आयुष (12वीं) n गौरव तिवारी (10वीं) n शरद पाल (10वीं) n रिया गौतम (12वीं) n शिखर मौर्य (10वीं) n पूजा सिंह (12वीं)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें