प्रो. योगेश त्यागी का कुलपति के रूप में कार्यकाल 15 मार्च 2021 को समाप्त हो रहा है। मंत्रालय के केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में नए भर्ती नियमों के तहत पद रिक्त होने और रिटायरमेंट के छह महीने पहले ही खाली पद को भरने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। इसी के तहत नवंबर में मंत्रालय दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति पद की तलाश की तैयारी शुरू कर देगा। इसी दौरान नवंबर में ही कुलपति पद के लिए विज्ञापन भी जारी किया जाएगा।
-बीएचयू, इलाहाबाद, उत्तराखंड के बाद डीयू कुलपति पर जांच:
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के कामकाज से नाखुश और विश्वविद्यालय को आर्थिक व अकादमिक रूप से नुकसान, अनियमितता, भ्रष्टाचार की शिकायतों के चलते मंत्रालय ने पिछले छह साल में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, विश्व भारती व पांडेचेरी विश्वविद्यालय में समिति से जांच करवाई गई। आरोप साबित होने के बाद राष्ट्रपति ने विश्व भारती, पांडिचेरी की महिला कुलपति, बीएचयू, इलाहाबाद गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलपति को हटाने की सिफारिश को भी मंजूरी दी थी।