फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम बनी प्रथम अखिल भारतीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता की विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
15 राज्यों के 65 विधि संस्थानों ने लिया हिस्सा, तमिलनाडु की टीम रही उपविजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जनकपुरी स्थित महाराजा सूरजमल संस्थान में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय महाराजा सूरजमल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय के इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 65 विधि संस्थानों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी कानूनी समझ, तर्क क्षमता और बहस का कौशल प्रदर्शित किया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन लॉ, तमिलनाडु की टीम को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। संस्थान के विधि विभाग की मूट कोर्ट सोसाइटी एक्विटास की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का समापन 14 नवंबर को फाइनल राउंड और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। विजेता टीम में अस्मि गुप्तो, कुंवरजीत सिंह और सेहर कड़ शामिल रहे। टीम को ट्रॉफी, 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र के साथ एससीसी ऑनलाइन की तीन सदस्यताएं भी प्रदान की गईं। वहीं, तमिलनाडु की उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें