फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: अब शाम छह बजे के बाद नही खुलेगा डूसू कार्यालय, कुलपति कार्यालय में जमा होगी चाबी; प्रॉक्टर ऑफिस का आदेश

Tue, 06 Aug 2024 10:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ कार्यालय अब शाम छह बजे के बाद नहीं खुलेगा। शाम को कार्यालय पर ताला लगाकर इसकी चाबी कुलपति कार्यालय में जमा करा दी जाएगी। बिना अनुमति के इसे खोला नहीं जा सकेगा। 
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) कार्यालय अब शाम छह बजे के बाद नहीं खुलेगा। शाम को कार्यालय पर ताला लगाकर इसकी चाबी कुलपति कार्यालय में जमा करा दी जाएगी। बिना अनुमति के इसे खोला नहीं जा सकेगा। शनिवार और रविवार को भी इसके खोलने पर रोक रहेगी। वहीं, सरकारी अवकाश पर ही इसे बंद ही रखा जाएगा। बीते माह डूसू कार्यालय में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद डीयू प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि इस तोड़फोड़ की घटना में डूसू कार्यालय को काफी नुकसान पहुंचा था। खासकर डूसू अध्यक्ष कक्ष में ज्यादा तोड़फोड़ हुई थी। डूसू सचिव अपराजिता और सह सचिव सचिन बैसला के कक्षा के दरवाजे को भी नुकसान हुआ था। इस घटना के बाद से कार्यालय अभी बंद है। इस घटना के लिए डूसू अध्यक्ष तुषार डेढा ने उपाध्यक्ष अभि दहिया को जिम्मेदार ठहराया था। अभि दहिया ने इन आरोपो को नकारा था। इस मामले को लेकर मौरिस नगर पुलिस स्टेशन ने प्राथमिक की भी दर्ज की थी।

डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने कहा कि अब डूसू कार्यालय को शाम को बंद किये जाने के आदेश दिए गए है। यह शनिवार और रविवार व सरकारी अवकाश के दिन भी बंद रहेगा। इसे खोलने के लिए अनुमति लेनी होगी। वहीं इस तोड़फोड़ की घटना की जांच के लिए बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को दे दी है। इसे अभी सार्वजनिक नही किया जा सकता। वहां से जो भी आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा। वहीं, डीयू प्रशासन जल्द ही नया कार्यालय बनाने के टेंडर जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें