फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUSU Election News: डूसू चुनाव में 39.45 फीसदी हुआ मतदान, मतगणना कल, चार फीसदी से अधिक की हुई बढ़ोतरी

Thu, 18 Sep 2025 05:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में आज 39.45 फीसदी मतदान दर्ज हुआ, जो पिछले साल से 4.25 फीसदी अधिक है और 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 19 सितंबर को होगा। कुछ कॉलेजों के बाहर हंगामे के बावजूद मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
DUSU Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में 39.45 फीसदी मतदान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में 4.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को होगा। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी। वहीं नॉर्थ कैंपस में कुछ कॉलेज के बाहर हंगामा जरूर देखने को मिला। मगर, चुनाव शांतिपूर्वक होता नजर आया।

विज्ञापन

डूसू चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल एक लाख 55 हजार मतदाता थे। सभी पोलिंग बूथों के लिए कुल 133412 वोट थे। इसमें 52635 वोटों के मतदान का आंकड़ा प्राप्त हुआ। मतदान के लिए 52 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 195 पोलिंग बूथ पर छात्रो ने मतदान किया।

शाम पांच बजकर 43 मिनट तक 43 पोलिंग स्टेशनों से ईवीएम प्राप्त की जा चुकी थी। सुबह के 36 कॉलेजों और विभागों के सात मतदान केंद्रों और साउथ कैंपस में बने मतदान केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक वोट डाले गए। जबकि शाम के आठ कॉलेजों में दोपहर बाद तीन बजे से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

डूसू चुनाव के मुख्य अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। सभी मतदान केंद्रों पर ऑब्जर्वर लगातार निरीक्षण करते रहे। मतदान के पश्चात ईवीएम को विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित मल्टीपर्पज हाल में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सीसीटीवी कैमरा सहित सभी तरह की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। डूसू चुनाव की मतगणना 19 सितंबर को होगी।
बता दें कि इस वर्ष डूसू चुनाव में 21 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में है। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार, सचिव पद के लिए चार और संयुक्त सचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में है। इसमें सात महिला उम्मीदवार शामिल है।

पिछले कुछ वर्षों के मतदान की स्थिति
वर्ष फीसदी
2024- 35.2
2023- 42
2019- 39.9
2018- 44.5
2017- 42.8
2016- 35.3
2015- 43.3
2014- 44
2013- 45
2012- 40
2011- 30

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें