लेकिन अब एनटीए ने परीक्षा के शेड्यूल को 10 अगस्त की जगह 20 अगस्त तक कर दिया गया है। ऐसे में एनटीए की ओर से रिजल्ट 15 दिन बाद जारी किया जाएगा तो डीयू में दाखिला प्रक्रिया लेट हो जाएगी। दरअसल, डीयू को जब तक छात्रों का सीयूईटी स्कोर नहीं मिलता तब तक वह दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं कर सकता है। लिहाजा डीयू की दाखिला प्रक्रिया आगे लटक सकती है।
दाखिले के लिए पोर्टल खुलने व गाइडलाइंस जारी होने में दस दिन का समय
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नात्तक दाखिला प्रक्रिया के लिए दाखिला पोर्टल पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में अभी करीब दस दिन का समय और लगेगा। पहले इसके 15 जुलाई के आसपास शुरू होने की संभावना थी। डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अभी पोर्टल शुरू नहीं किया जा रहा क्योंकि अभी छात्रों के पास बारहवीं का रिजल्ट भी नहीं है। जुलाई के तीसरे सप्ताह तक उम्मीद है कि सीबीएसई की ओर से बारहवीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाए। छात्रों को डीयू के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के समय उन्हें सीयूईटी आवेदन का पंजीकरण नंबर भी डालना होगा।